आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

कोरबा 26 अगस्त। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गयी हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर घंटाघर में अपनी हड़ताल 8वें दिन भी जारी रखी। कर्मचारियों ने पूरी तरह काम बंद कर रखा है, जिसके कारण शासकीय अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। जरूरतमंद को इलाज नहीं मिलने से मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट रहे हैं।

कोरबा में एनएचएम कर्मचारी संघ के हड़ताल को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन देकर दस सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए कहा है प्रदेश भर में चल रहे इस हड़ताल की वजह से आम नागरिक परेशानी झेल रही है, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों को परेश की भाजपा सरकार तत्काल पूरा करें, ऐसा नही करने पर आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा। समर्थन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, लोकसभा सचिव शत्रुघ्न साहू, कोषाध्यक्ष लाना सिंह, यूथ बैंक जिला सचिव नियाज खान और वरिष्ठ आप नेता लंबोदर भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the word