रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए जारी किया मोबाइल नंबर, होगी त्वरित कार्यवाही: एसडीएम

कटघोरा। एसडीएम कार्यालय कटघोरा में अब आपको किसी भी शासकीय कार्य के एवज में रिश्वत नहीं देने पड़ेंगे। इन कार्यों के एवज में यदि किसी शासकीय अधिकारी /कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की रिश्वत मांगी गई तो उसकी खैर नहीं । ऐसे मामलों की शिकायत आप सीधे एसडीएम के व्यक्तिगत मोबाईल नंबर पर सीधे कर सकते हैं।

नव पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारी तनमय खन्ना ने जनता से खुली अपील की है।अगर कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगे या जानबूझकर काम में देरी करे, तो उसकी तुरंत शिकायत सीधे उनके पास करें। एसडीएम के अपील के बाद पटवारी और आरआई में भी हड़कंप मच गया है।
एसडीएम ने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर
(+91-8447895846) जारी करते हुए कहा कि शिकायत किसी भी समय की जा सकती है और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Spread the word