महाराज अग्रसेन जयंती खेल महाकुम्भः खेलों में मचा धमाल म्यूजिकल चेयर व मटकी फोड़ तक प्रतिभागियों ने बिखेरा उत्साह

कोरबा 30 सितंबर। अग्रवाल सभा द्वारा समाज के महाराज अग्रसेन जयंती के खेल महाकुम्भ में अयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आज श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के द्वारा नौ प्रतियोगिता का अयोजन किया गया । प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ लूडो के मुकाबलों में हिस्सा लिया।

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्नैक कैचर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और फुर्ती का प्रदर्शन किया। सभी वर्गों के लिए मटकी फोड़ धमाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज के लोगों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे प्रतिभागी मटकी फोडने का प्रयास करते, उपस्थित दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी और रोमांच का माहौल बना रहा। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए हिट द ग्लास एवं डार्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं एवं बड़ों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी एकाग्रता, निशानेबाजी एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। लोगों के लिए बॉल इन द बास्केट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं एवं बड़ों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा एवं सटीक निशाने का प्रदर्शन किया। मास्टर माइंड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं एवं बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।

शतरंज के मुकाबलों के दौरान प्रतिभागियों ने हर चाल को सोच-समझकर चलते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में खिलाडियों की एकाग्रता और रणनीति देखने लायक रही। प्रत्येक मुकाबले के साथ प्रतिभागियों और उपस्थित दर्शकों में उत्साह बना रहा विनिंग शॉट्स कैरम एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं एवं बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल एवं मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। विनिंग शॉट्स कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता, धैर्य और सटीक निशाने का प्रदर्शन किया। कैरम बोर्ड पर खिलाडियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

हर शॉट के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ता रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने पूरे आयोजन में मनोरंजन का रंग भर दिया। संगीत की धुन पर प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संगीत बंद होते ही कुर्सी हासिल करने के लिए प्रतिभागियों में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने प्रतियोगिता का आनंद लिया।

Spread the word