कोरबा 30 जून। सक्षम-समदृष्टी क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल जिला इकाई कोरबा द्वारा जिला मुख्यालय में सक्षम स्थापना दिवस का आयोजन निहारिका स्थित संवेदना ब्लड बैंक में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रजेन्द्र धर शर्मा ने किया।

जिला संयोजक लोकनाथ सेन अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सक्षम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शा.पू.मा.शा. अमलडीहा में वर्तमान परिदृष्य में दिव्यांगता विषय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा आठवीं से नेहा कश्यप को प्रथम, कक्षा छठवीं से हेमा को द्वितीय एवं कक्षा सातवीं से नीतू चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है जिन्हे पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कुल 38 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया शेष सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ज्योति श्रीवास के द्वारा रक्तविकार से होने वाली समस्याओं सिकलसेल, थैलेसिमिया, हिमोफिलिया के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसमें अंतर एवं सावधानियों के बारे में बताया गया। नेत्र स्पेश्यलिस्ट डॉ. वीणा अग्रवाल द्वारा नेत्र संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी गई। सामाजिक शिक्षक ज्ञानदास मंहत एवं श्रीमती रोमा कूजूर द्वारा पालकों और आम लोगों के मन में व्याप्त भ्रांति का समाधान किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री राजनारायण गुप्ता द्वारा कहा गया की सक्षम एक बेहतर उद्देश्य के साथ काम कर रहा है हमें बड़ी खुशी है कि ऐसे मंच से हमे जुडने व दिव्यांग जनों को समाज में किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एवं शासन, प्रशासन से उन्हें किस प्रकार का सहयोग मिलना चाहिए, यह जानने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि बी.डी. शर्मा के द्वारा कहा गया की नर सेवा ही नारायण सेवा है। उसमें भी दिव्यांगजनों की सेवा उत्कृष्ठ सेवा है, यही में ऐसे लोगों की सेवा करने का अवसर मिलता है तो हमारा जीवन धन्य हो जाता है। उनके द्वारा आगामी समय में दिव्यांगजनों के लिए सक्षम के माध्यम से उचित कदम उठाते हुए उनके हित में हर संभव कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की और शासकीय क्षेत्र में संसाधनों की बेहतरी कराने में भी अपेक्षा चाही। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी गठित की गई और संबंधितों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।

Spread the word