दो करोड़ के इनामी तीन नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, नक्सलियों पर लगातार जारी है पुलिस- प्रहार

रायपुर। आंध्रप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित मारेडूमिली के घने जंगलों में बुधवार सुबह हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ग्रेहाउंड्स, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक करोड़ के इनामी सहित तीन शीर्ष नक्सली कमांडर ढेर कर दिए गए हैं।
कैसे हुआ ऑपरेशन

खुफिया जानकारी के मुताबिक 15-20 बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने मारेडूमिली जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 8:30 बजे कोंडामोडालु गांव के पास नक्सलियों और ग्रेहाउंड्स के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो काफी देर तक चली।

मारे गए शीर्ष नक्सली:

1. गजराला रवि उर्फ उदय – सीसी (सेंट्रल कमेटी) मेंबर, ₹1 करोड़ का इनामी

2. अरुणा उर्फ रवि चैतन्य – स्टेट जोनल कमेटी मेंबर, ₹50 लाख का इनामी

3. अंजू – एओबी एसजेडसी (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल ज़ोनल कमेटी) मेंबर, ₹50 लाख की इनामी

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गई हैं, जो नक्सलियों की बड़ी ताकत मानी जाती थी।

अबूझमाड़ से नक्सली दंपती का आत्मसमर्पण

इधर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ डिवीजन से भी नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर आई है। नक्सली संगठन के शिक्षा विभाग के कमांडर जीवन तुलावी और उसकी पत्नी, प्रेस विंग की प्रमुख अगाशा, ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। दोनों लंबे समय से सक्रिय थे और कई प्रचार व भर्ती अभियानों में शामिल रहे थे।

???? *सुकमा पुसगुन्ना मुठभेड़ में 02 हार्डकोर माओवादी (01महिला, 01पुरुष) का शव हथियार सहित बरामद।*

???? *05 लाख ईनामी पेदारास LOS/कमांडर कटेकल्याण एरिया कमेटी (एसीएम) मुचाकी बामन निवासी चिकपाल थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा एवं कटेकल्याण एरिया कमिटी सीनियर पार्टी सदस्या अनीता अवलम निवासी बीजापुर क्षेत्र मुठभेड़ में मारे गए।*

???? *मुठभेड़ स्थल से 01 नग इंसास राइफल,01 नग भरमार हथियार एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल सामाग्री बरामद l*

पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण के अनुसार गत दिवस जिला सुकमा के थाना कूकानार क्षेत्रांतर्गत डुनमपारा पुसगुन्ना के जंगल पहाड़ी इलाके में कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय माओवादियों के उपस्थिति के आसूचना पर जिला पुलिस बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे।वीअभियान के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई।

⚫ मुठभेड़ स्थल से 02 हार्डकोर माओवादी (01महिला, 01पुरुष) का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं l

⚫ प्रारम्भिक तौर पर मारे गए माओवादी की पहचान एवं 05 लाख ईनामी पेदारास LOS/कमांडर कटेकल्याण एरिया कमेटी (एसीएम) मुचाकी बामन निवासी चिकपाल थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा एवं कटेकल्याण एरिया कमिटी सीनियर पार्टी सदस्या अनीता अवलम निवासी बीजापुर क्षेत्र के रूप में हुई है।

⚫ मुठभेड़ स्थल से बरामद सामाग्री विवरण :- 01. 01 नग 5.56 MM इंसास राइफल।, 02. 01 नग भरमार बंदूक।, 03. 04 नग जिलेटिन।, 04. 10 नग  डेटोनेटर।, 05. 17 नग इंसास जिंदा कारतूस।, 06. 05 राउंड का 12 बोर का जिंदा कारतूस।, 07. 01नग साबुन बम।, 08. 01 टिफिन बम।, 09. वायर ।, 10. सेफ्टी फ्यूज।, 11. अन्य नक्सल सामग्री।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि -वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत वर्ष 2024-2025 के 17 months  में कुल 411 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक ने दोहराया कि “*संकल्प: नक्सल मुक्त बस्तर मिशन*” अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि तेजी से साकार होती हुई हकीकत है। एक समय आतंक और हिंसा का प्रतीक रहा माओवादी आंदोलन अब अपने अंतिम दौर में पहुँच चुका है, जबकि शांति और विकास की नई सुबह बस्तर में दस्तक दे चुकी है।

अंत में फेसबुक से एक सन्देश

https://www.facebook.com/share/v/1FWcu6THaA

Spread the word