एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के प्रतिबंधित क्षेत्र में चक्काजाम कर खदान का काम किया बाधित, अपराध दर्ज

कोरबा 29 अगस्त। एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के प्रतिबंधित क्षेत्र में चक्काजाम कर खदान का काम बाधित करने के मामले में कुसमुंडा पुलिस ने शुभम कुमार बघेल, कृष्ण कुमार गांधी, आदर्श कुमार बघेल सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ अपराध दर्ज की है।

एसईसीएल कुसमुंडा के क्षेत्रीय सुरक्षा इंचार्ज संजय कुमार दुबे ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 25 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उक्त लोगों ने कुसमुंडा परियोजना के प्रतिबंधित क्षेत्र में आरवीएचआर फीडिंग पाइंट के पास चक्काजाम कर दिया। इसके कारण खदान में कोयला उत्पादन का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ और उत्पादन ठप हो गया।

खदान का काम बाधित होने से कंपनी को आर्थिक क्षति हुई है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(1), 3(5) और 329(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में शुभम कुमार बघेल, कृष्ण कुमार गांधी, आदर्श कुमार बघेल और उनके अन्य सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है।

Spread the word