प्रदीप कैवर्त बने मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, पार्षद युगल कैवर्त समेत शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठननात्मक नियुक्तियों के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विभिन्न प्रकोष्ठो के संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के पद पर प्रदीप कैवर्त को नियुक्त किया गया। प्रदीप कैवर्त की कार्यशैली, अनुभव एवं पार्टी के प्रति ईमानदारी व निष्ठा को देखते हुए यह महती जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाज में खुशी की लहर है। प्रदेश संयोजक बनने पर जिला संयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ व वार्ड 55 सुमेधा के पार्षद किशन केवट एवं युगल कैवर्त पार्षद वार्ड क्रमांक 01 कोरबा सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
श्री कैवर्त ने चर्चा में बताया की पार्टी प्रमुख द्वारा मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण दायित्व देकर जो भरोसा किया है उसे मैं पूरी ईमानदारी से एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा।
