नरेन्द्र देवांगन बने बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक.. पार्षद युगल व भाजपा नेता परविंदर सिंह ने दी बधाई

कोरबा. बीते दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से 17 प्रकोष्ठो के प्रदेश संतोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति कि गई जिसमें कोरबा के वार्ड 18 कोहड़ीया से पार्षद नरेन्द्र देवांगन को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया।
नियुक्ति की घोषणा पश्चात कोरबा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है तथा श्री देवांगन को बधाई व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम कोरबा के वार्ड 01 से पार्षद युगल कैवर्त तथा भाजपा कोरबा मंडल के पूर्व अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भी नरेन्द्र देवांगन से भेंट कर उन्हें नव दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ कोरबा भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा संघठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने का संकल्प लिया।
