भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन एक नवंबर को

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से एफिलिएटिड भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन का कोरबा जिले में जिला स्थानीय अधिवेशन 1 नवंबर को जूनियर रीक्रिएशन क्लब एसईसीएल कोरबा में आयोजित किया गया है। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।

स्थानीय प्रमुख रंजय सिंह ने बताया कि कोयला के अलावा विभिन्न सेक्टर में काम कर रही ऐसी सभी इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य इस अधिवेशन में शामिल होंगे, जिनकी संबद्धता भारतीय मजदूर संघ से हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ उसकी उपलब्धि और आने वाली योजनाओं के अंतर्गत किस प्रकार से रणनीतिक तैयारी करना है, यह मुख्य रूप से जिला स्तरीय अधिवेशन के मुद्दे होंगे। उन्होंने बताया कि हाल में ही कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चार क्षेत्रों में हुए सदस्यता सत्यापन में कोयला खदान मजदूर संगठन ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है और अव्वल होने का रिकॉर्ड बनाया है।

दूसरे क्षेत्रों में भी हमारे प्रदर्शन को बीते वर्ष के मुकाबले काफी बेहतर करने में सफलता मिली है और यह हम सभी सदस्यों को एक तरह से एनर्जेटिक करता है। रंजय ने बताया कि कोरबा जिले में जहां कहीं संगठन के साथ नकारात्मक स्थितियों हैं उन्हें ठीक करने के लिए आवश्यक कोशिश की जाएगी।

Spread the word