कटघोरा नगर पालिका के सीएमओ तिवारी आखिरकार हटाए गए

कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिषद में पिछले लंबे समय से चल रहे घोटालों, वित्तीय अनियमितताओं और मनमानी के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका के विवादित मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी को आखिरकार कटघोरा से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर प्रशिक्षु आईएएस ईशांत जायसवाल को कटघोरा नगर पालिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, कोरबा द्वारा जारी किए गए ताजा प्रशासनिक आदेश (पत्र क्रमांक/ 11256/ स्टेनो/ 2026) के तहत मुद्रिका प्रसाद तिवारी को नगर पालिका परिषद कटघोरा के पद से मुक्त करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सिटी मिशन प्रबंधन इकाई, जिला-कोरबा में संलग्न (लूप लाइन में) कर दिया गया है। विदित हो कि कटघोरा नगर पालिका परिषद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में रही है?। विशेष रूप से ‘अटल परिसर’ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाली कांस्य (ब्रॉन्ज) की प्रतिमा के निर्माण में एक बड़ा खेल पकड़ा गया था?। जिम्मेदार अधिकारियों ने सांठगांठ कर ब्रॉन्ज की जगह कथित सीमेंट की सस्ती मूर्ति लगवा दी थी, जिसे लेकर पार्षदों और आम जनता में भारी आक्रोश था?।
इस वित्तीय अनियमितता के उजागर होने के बाद विभाग द्वारा सब-इंजीनियर को निलंबित किया जा चुका था और तभी से तत्कालीन सीएमओ को भी हटाने की मांग लगातार उठ रही थी?। इसके अतिरिक्त, सामान्य सभा की बैठकों में पार्षदों के साथ सामंजस्य न बिठा पाने, मनमाने फैसले लेने और पालिका के विकास कार्यों में बरती गई कथित प्रशासनिक शिथिलता के कारण भी वे लगातार जनप्रतिनिधियों के निशाने पर थे?।
