‘दुनिया खतरनाक दौर से गुजर रही है’, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि विश्व खतरनाक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में पश्चिमी देश ऐसी कोई हरकत न करें जिससे तनाव और बढ़े। उन्होंने साफ किया कि अगर कालिनिनग्राद पर हमला करने का दुस्साहस किया जाता है तो रूस जवाब में हर तरह के हथियार का इस्तेमाल करेगा। पुतिन बुधवार को ही कालिनिनग्राद के मसले पर सैन्य संगठन नाटो को परमाणु हथियार के इस्तेमाल की चेतावनी दे चुके हैं।

पुतिन ने वाल्दाई फोरम के मंच से कहा, पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते रूस अब अपना डीजल विश्व बाजार में नहीं भेजेगा। अगर विश्व को रूसी डीजल की जरूरत है तो उसे रूसी व्यापार से प्रतिबंध हटाने होंगे। एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने कहा कि वह चीन और अमेरिका के समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए पहले चर्चा के बिंदु तय होने चाहिए।

Spread the word