हवाई सफर होगा महंगा, इंडिगो ने कहा- ‘तेल की कीमतों के कारण किराया बढ़ाना अब मजबूरी

नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाना अपरिहार्य है और लागत प्रबंधन के लिए वह अपनी क्षमता में बदलाव करेगी। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में क्षमता में सालाना आधार पर एकल अंक के निचले स्तर पर वृद्धि का अनुमान जताया।पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी तेल की बढ़ती कीमतों का सामना विमानन कंपनियां कर रही हैं। विमानन टरबाइन ईंधन उनके परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा होता है। कंपनी के सीईओ विली वाल्श ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं इस उद्योग में 47 साल से हूं। मैंने ईंधन की ऐसी ऊंची लागत देखी है, जिसे पहले बहुत ज्यादा मानता था। लेकिन ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा।

Spread the word