कांगो में बड़ा हादसा प्लेन क्रैश में 14 लोगों की मौत

कांगो. कांगो में एक विमान क्रैश देखने को मिला है. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई. अफ्रीका में दो देश कांगो नाम से हैं. एक देश रिपब्लिक ऑफ कांगो और दूसरा डेमेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो हैं. यह हादसा डेमेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हुआ है, जिसकी राजधानी किंशासा (Kinshasa) है. किंशासा एकदम रिपब्लिक ऑफ कांगो की सीमा पर बसा है. इस हादसे में देश के दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मारे गए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा था. रास्ते में विमान में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई, जिसके बाद यह केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार कोई भी व्यक्ति नहीं बचा. मरने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कातालायी तिएंदे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं. मुतोम्बो देश की मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख थे, जबकि बाकुमी सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल के पद पर थे.

Spread the word