सेवा संकल्प अभियान के तहत हेकाथान एवं नवाचार कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

कोरबा 24 सितंबर। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत हेकाथान एवं नवाचार के विषय को लेकर आवश्यक बैठक जिला उद्योग कार्यालय कोरबा में आयोजित की गई।
जिसमें इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे, उपाध्याय श्रीमती मंजू सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक बीडी शर्मा ने नोडल एजेंसी -उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महाप्रबंधक विजय कुमार कारे एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एलएन कंवर के साथ चर्चा कर संपूर्ण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।
इस अवसर पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, सीपेट के प्रबंधक राजीव कुमार,आईटीआई के प्राचार्य के.गुप्ता व वर्कशॉप प्रभारी दीपक चंद्रा लाइवलीहुड कालेज के प्राचार्य अरुणेंद्र कुमार मिश्रा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।इन सभी ने स्टार्ट अप एवं नवाचार करने वालों की सूची बना कर उन्हें उपस्थित रहने की बात कही। साथ ही संपूर्ण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। बैठक में जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सभी से साझा की,साथ ही आगामी कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही कार्यक्रम का स्थल एवं समय तय किया।
