डोमनाला में तैरती मिली युवक की शव, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा 31 अगस्त। उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित चीतापाली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाश डोमनाला में तैरती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुससार युवक की पहचान चीतापाली निवासी संजय धनुहार पिता सुखसिंह धनुहार के रूप में की गई। बताया जाता है कि युवक कल शाम से घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा, जिससे परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच सूचना मिली कि क्षेत्र में स्थित डोमनाला के पास एक युवक का शव पानी में तैर रहा है। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान करने के साथ उरगा थाने को सूचित किया, जिस पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर लिया है।
