गणपति की प्रतिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींः हिंदू नारायणी सेना

कोरबा 23 अगस्त। हिंदू नारायणी सेना ने जिला प्रशासन से मिलकर कहा कि कोरबा जिले में गणेश उत्सव के दौरान बीते वर्षों में प्रतिमा निर्माण को लेकर मनमानी हुई है। इस वजह से आस्था पर चोट पहुंची है और विवाद की स्थिति निर्मित हुई।

व्यापक परिपेक्ष में इस बात की जरूरत है कि गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करने वाले मूर्तिकारों को प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्देश दिए जाएं कि वे नोवेल्टी के चक्कर में बिल्कुल ना पड़े। प्रतिमाओं का ऑर्डर देने वालों को भी स्पष्ट कर दिया जाएगी हिंदू देवी देवताओं का जो वास्तविक स्वरूप है उसका हर हाल में ध्यान रखा जाए और इसी हिसाब से प्रतिमाएं तैयार कराई जाए।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर फिल्मों में दिखाए जाने वाले कार्टून और प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़ का हिस्सा देवी देवताओं की प्रतिमा को बिल्कुल ना बनाया जाए। इसके साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस को भी प्रतिमा निर्माण में उपयोग से बाहर रखा जाए। किसी भी क्षेत्र में इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नारायणी सेना इसका विरोध करेगी।

संगठन के प्रमुख अरविंद अग्रवाल और सहयोगियों को प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि निश्चित रूप से इस भावना का ख्याल रखने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Spread the word