हाथियों के दल ने कापानवापारा में रौंदी फसल, दतैंल ने भर्रापारा ने ढहाया मकान

कोरबा 23 अगस्त। जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों ने अब चौतरफा उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीण काफी हलाकान है। यहां के केंदई व पसान वन परिसर में 51 की संख्या में हाथी अलग अलग झुड़ो में विचरण कर रहे है। जो अब जंगल से निकल कर ग्रामीणों के खेतो व बस्ती में पहुंच जा रहे है और धान की फसल तथा ग्रामीणों के मकान को नुकसान पहुंचा रहे है।
बीती रात पसान रेंज के पसान परिसर में मौजूद दतैल हाथी भारी उत्पात मचाया और यहां स्थित भर्रा पारा तथा एक अन्य गांव की बस्ती में घूसकर तीन ग्रामीणों के मकान को ढहा दिया दंतैल के आतंक से ग्रामीण सहमें रहें। बाद में वन विभाग के अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल को पता चला तो वें तत्काल मौके पर पहुंचे। और दंतैल को खदेडने के साथ जिले की सीमा को पार कराकर मरवाही के जंगल भेज दिया।
इधर हाथियों केे दल ने केदई रेंज के कापानवापारा में भी जम कर उत्पात मचाते हुए भइया लाल साहू के खेतो में लगे धान की फसल को रौंद दिया हाथियों के उत्पात से पीडित भईया लाल ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसपर वन अमला मौके पर पहुंच कर नुकसानी के आकलन में जुट गया। कापानवापारा में 10 की संख्या में हाथी सक्रिय है। जबकि लालपुर क्षेत्र में विचरण रत लोनर हाथी ने बस्ती में घुसकर एक ग्रामीण के कच्चे मकान को निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।
