महंगी बिजली, खराब सड़क और शुद्ध पेयजल को लेकर कांग्रेस का आंदोलन की रणनीति तय, 24 अगस्त को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

कोरबा 23 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल सड़कें, शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि त्‍यौहार का समय आ रहा है लेकिन महंगाई बेलगाम हो गई है, महंगाई रसोई से लेकर सफर तक पहुंच गई है। चीनी 40 रूपये किलो से बढ़कर 72 रूपया प्रति किलो, प्‍याज 25 रूपये किलो से बढ़कर 45 रूपया प्रति किलो के अलावा रसोई में इस्‍तेमाल होने वाली सभी समानों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है, इसमें आम आदमी और मध्‍यम वर्गीय परिवार का बजट संतुलन बिगड़ गया है। उन्‍होंने आगे कहा कि प्रदेश में दो वर्षों में पॉंच बार बिजली दरों में बढ़ोत्‍तरी किया गया 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल योजना को संशोधन कर योजना को बंद किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि नगर निगम में राजकिशोर प्रसाद महापौर के कार्यकाल में विपक्ष के नेता सड़कों में बजरी गिट्टी एकत्रित कर महापौर के चेम्‍बर में रखकर हो हल्‍ला करते थे, लेकिन वर्तमान में शहर के लगभग सभी सड़कों का हाल बेहाल है। बरसात के दिनों में निगम लोंगो को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं दे सका है । कृपाराम साहु ने आगे कहा कि शहर सरकार का मुख्‍य कार्य लोंगो को बिजली, पानी, सड़क, साफ सफाई जैसी अति आवश्‍यक मूलभूत सुविधा प्रदान करना होता है लेकिन निगम के 17 माह के कार्यकाल में इन सुविधाओं के लिए शहरवासी वंचित रहे हैं और भाजपा नेता मौन हैं।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार 24 अगस्‍त को प्रातरू 10 बजे जिला कलेक्‍टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्‍टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपते हुए 10 दिनों के अंदर सकारात्‍मक पहल की मांग करेंगे । अगर इन 10 दिनों में सुधार दृ मरम्‍मत दृ नवीन निर्माण नहीं कराया गया तो 11 वें, 12वें दिन निगम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए निगम कार्यालय का घेराव करने की कार्य योजना बनी है । बैठक को श्‍याम सुंदर सोनी ने भी संबोधित किया । बैठक का संचालन ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु ने किया ।

बैठक में महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्‍यक्ष गजानंद साहु, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष मो.शाहिद, अर्चना उपाध्‍याय, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सपना चौहान, शशिलता पांडेय, जिला पदाधिकारी सुधीर जैन, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, देवीदयाल तिवारी, बुद्धेश्‍वर चौहान, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, पार्षद रवि चंदेल, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, अनुज जायसवाल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गिरधारी बरेठ, एफ डी मानिकपुरी, महेन्‍द्र थवाईत, संतोष यादव, शशि अग्रवाल, लक्ष्‍मी महंत, आंगन बाई, डॉ.रामगोपाल यादव, अनिल सिंह, कुंजबिहारी साहु, प्रेमलता साहु, के के चौकसे, प्रमोद श्रीवास, जे पी नामदेव, आरिफ खान, निलाम्‍बर कंवर, रवि खुंटे, पंचराम आदित्‍य, दीपक टंडन, छत्रपाल कुर्रे, सरेश पटेल, रवि सचदेव, अशोक लोध, पुष्‍पा पात्रे, संजू पैकरा, गंगाराम भाराद्वाज, आशीष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सोनु अग्रवाल, सुखनंदन सोनकर, अरूण यादव, राजेश यादव, सत्‍यप्रकाश साहु, बृजभूषण प्रसाद, रमेश वर्मा, अमित पन्‍ना, हरवेन्‍द्र सिंह सालसा, नफीसा हुसैन, मनहरण राठौर इंटक, अमित सिंह, पवन विश्‍वकर्मा, सरफुद्दीन आलम, कमलेश गर्ग, नितेश यादव, मिनकेतन गबेल, विवेक श्रीवास, अंकित वर्मा, रवीश यादव, सुनील निर्मलकर, अनवर रजा, आशीष गुप्‍ता, बोधन दास, दिलीप यादव, मनोज अनंत, विरेन्‍द्र यादव, कुलदीप राठौर, त्रिभुवन मांझी, शशि पटेल, संतोषी महंत, सुनीता यादव, जरीना, छत्‍त बाई, श्‍वेता यादव, संतोषी, रजनी केंवट, रामेश्‍वरी लहरे, मोंगर वर्मा, चंद्र कुमारी, उषा शर्मा, मो.क्‍लीम, मो.अहसान अंसारी, प्रकाश कुमार, पतंग कुमार, हरीश कुमार, हाथिया, विजय आनंद, विजय आदिले, रवि टोप्‍पो, आकाश प्रजापति, किशन विजय यादव, कन्‍हैया यादव, अमीन अंसारी, रज्‍जाक खान, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, गुलशन साहु, गुलाब दास, संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, कुसुम यादव, रमिला कुर्रे, हीरा महंत, मीरा सिंह, प्रेरणा कैवर्त, राम कुमार चंद्रा, राजेश दास, एमन दास, जितेन्‍द्र कुर्रे एवं व्‍यास नारायण श्रीवास सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्‍यगण उपस्थित थे।

Spread the word