लाद हाईस्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

कोरबी चोटिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लाद, के हाईस्कूल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
देशभक्ति के अभूतपूर्व जोश, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर इस यात्रा में विद्यालय के सैकड़ो स्कूली बच्चे, और शिक्षकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य जे एल जगत, ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन किया और तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर यात्रा को विधिवत रवाना किया।इस कार्यक्रम में कर्मचारी, शिक्षक, विजय कंवर , नीता प्रधान, उर्मिला एक्का, जय सिंह कंवर एवं विद्यालय के शिक्षक भारते, ओंकार केंवट,व तंवर सहित,छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत द्यहाथों में लहराता तिरंगा और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
