शाउमावि बिरदा में छात्रों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान तहत लगाए पौधे

कोरबा 30 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरदा, विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा में शासन की महत्वाकांक्षी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष ललित मोहन राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि निर्मल दास महंत, विधायक प्रतिनिधि अशोक राजवाड़े, जनपद सदस्य फूलचंद कश्यप, सरपंच श्रीमती शकुंतलता कंवर, भाजपा प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ राजेश यादव, प्राचार्य जी.पी. कुर्रे जी , व्याख्याता राठौर, सोनी, श्रीमती धीवर एवं श्रीमती राजपूत, मानदेय व्याख्याता कु. खुशबू राजवाड़े, नीलिमा कुर्रे, राजेश्वरी तथा क्लर्क डहरिया दीवान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण के निर्माण का जनआंदोलन है।
प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोडने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
