हेपेटाइटिस से खुद का बचाव करने दूर रहें गलत आदतों सेः डॉ.नागेंद्र

यकृत शोध दिवस पर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कोरबा 29 जुलाई। 28 जुलाई वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कोरबा के पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स में आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। यहां पर चिकित्सकों ने लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जोर दिया गया कि गलत आदतों को छोडकर और दूरी बनाकर लोग हेपेटाइटिस के खतरों को विदा कर सकते हैं।

शिविर में डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की हेपेटाइटिस यानि यकृतशोथ लिवर को संक्रमित करने वाला रोग है। जो लिवर में सूजन तथा जलन पैदा करता है। वैसे तो हेपेटाइटिस रोग का कोई निश्चित कारण नहीं है पर मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तंबाखू, शराब, पित्तवर्धक आहार का सेवन एवं ओवर ईटिंग इसके प्रमुख कारण हैं। त्वचा और आंखों में पीलापन, गहरे रंग का मूत्र होना, अत्यधिक थकावट होना, जी मिचलाना, भूख न लगना, उल्टी होना, पेट में दर्द व सूजन का होना इस तरह के लक्षणों का लंबे समय तक बने रहना हेपेटाइटिस यानि यकृत शोथ का कारण बन सकता है। अतरू इन लक्षणों की उपस्थिति में समय रहते चिकित्सक से संपर्क कर जांच अवश्य करानी चाहिये। शिविर में डॉ.खुर्शीद खान ने लिवर से संबंधित इस रोग के लिये अपनी जीवनशैली को ठीक करने के साथ किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की सलाह दी।

पेंड्रा के डॉ.सोमेश कुशवाहा ने भी रोगियों को परामर्श देने के साथ-साथ लिवर के रोग से बचाव के लिये सात्विक आहार का सेवन करने की सलाह दी। पंतोरा के डॉ.सुरेंद्र मिश्रा ने लिवर के सुस्वास्थ्य के लिए योग एवं प्राणायाम को अत्यंत आवश्यक बताया। सभी को नियमित योग और प्राणायाम करने की सलाह दी। शिविर में लिवर के लिये उपयोगी यकृत बूस्टर क्वाथ भी निशुल्क पिलाया गया। साथ ही लिवर के सुस्वास्थ्य हेतु संबंधित स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क प्रदान की गई ।

शिविर में डॉ.प्रवीण श्रीवास, डॉ.विवेक साहू के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग, भानु प्रताप, गुनगुन राठीया पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ एवं शैल कुमारी निषाद ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Spread the word