दंतैल हाथी पहुंचा चोरभट्टी, बंजारी में मौजूद लोनर हुआ शांत

कोरबा 29 जुलाई। वनमंडल कोरबा के घोटमार जंगल में विचरणरत दंतैल हाथी बीती रात चोरभट्टी पहुंच गया। इस हाथी को आज सुबह यहां के जंगल में ग्रामीणों ने विचरण करते हुए देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर निगरानी में जुट गए हैं।

वहीं कुदमुरा रेंज के बांस बाड़ी में एक तथा कलमीटिकरा में दो हाथी घूम रहे हैं। यहां मौजूद हाथियों ने फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी सतर्कता बरती जा रही है और हाथियों के मौजूदगी वाले जंगल से सटे गांवों में मुनादी का क्रम जारी है। ग्रामीणों को हाथियों तथा जंगल से दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है।

इस बीच कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज के बंजारी क्षेत्र में सक्रिय लोनर हाथी अब शांत हो गया है। यह हाथी बीती रात जंगल ही जंगल घूमता रहा लेकिन आबादी वाले क्षेत्र में नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों व वन विभाग ने राहत की सांस ली। इससे पहले यह हाथी लगातार तीन दिनों तक बंजारी गांव में उत्पात मचाकर ग्रामीणों के साथ-सा

Spread the word