कटघोरा बस स्टैंड में कई समस्याएं मौजूदः सात दिन में संज्ञान नहीं लिया तो होगा आंदोलन-किसान संघ

कोरबा 28 जुलाई। नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में कई प्रकार की समस्याएं लोगों को परेशान कर रही है। किसान संघ ने इसके लिए आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।

एसडीएम को इस बारे में अध्यक्ष लालबाबू कोर्राम ने ज्ञापन दिया है। कहा गया कि कटघोरा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की रखी गई है। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण चोरी, असामाजिक गतिविधियों और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रतीक्षालय में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है। तीसरी महत्वपूर्ण मांग बस स्टैंड कटघोरा स्थित सुलभ शौचालय को 24 घंटे संचालित किए जाने की है। ज्ञापन में बताया गया है कि कटघोरा बस स्टैंड से प्रतिदिन, विशेषकर रात्रि के समय, 70 से अधिक यात्री बसों का आवागमन एवं ठहराव होता है। दूर-दराज से आने वाले हजारों यात्रियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को रात के समय शौचालय बंद रहने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शौचालय में चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि यात्रियों को आवश्यक मूलभूत सुविधा मिल सके।

छत्तीसगढ़ मूलनिवासी किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त सभी मुद्दों पर 07 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के तहत धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Spread the word