प्रधानमंत्री इंटर्नशीप योजना 3.0 पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

कोरबा। भारत सरकार के कार्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशीप योजना 3.0 एवं आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों / कंपनियों में इंटर्नशीप के माध्यम से व्यवहारिक कार्यानुभव, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने हेतु योजना के प्रचार-प्रसार, पंजीयन सह कार्यशाला का आयोजन शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में हुआ, जिसमें बहुत अधिक संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक डॉ. अंजली राय द्वारा बताया गया कि ऑनलाईन माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन कराकर समस्त दस्तावेज अपलोड करके विभिन्न सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया जा सकता है, बशर्ते जिनके माता-पिता शासकीय सेवा में न हो एवं वार्षिक आय 12 लाख से अधिक न हो वे अपात्र होंगे। साथ ही 18 से 25 वर्ष के समस्य युवा इस योजना के भागीदारी होंगे। PMIS के तहत चयन होने पर एक बार एकमुश्त 6000 रू. तथा 6 माह या 9 माह की अवधि के लिए प्रत्येक माह 9000 रूपये की इंटर्नशीप राशि प्रदाय की जायेगी। इंटर्नशीप सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर संबंधित संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पापिया चतुर्वेदी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं को भागीदारी बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं योजना के त्वरित कियान्वयन हेतु विशेषज्ञों की उपस्थिति में पंजीयन एवं रोजगारपरख कार्यक्रम हेतु निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती संध्या पाण्डेय, श्रीमती अमिता सक्सेना, श्रीमती कल्याणी ध्रुव, श्रीमती वर्षा सिंह तंवर एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष भौतिकी श्री भागवत प्रसाद पटेल द्वारा किया गया।
