डिप्टी सीएम के हाथों 32 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मानित

कोरबा 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के तत्त्वधान में सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी में गत वर्ष की राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की किकबाक्सिंग प्रतियोगिताओ के प्रतिभागियों एवं पदक प्राप्त खिलाडियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने सभी खिलाडियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इन्होंने कहा कि जो खेलेगा वही खिलेगा। अध्यक्षता कर रहे केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने भी एकेडमी के प्रशिक्षकों एवं खिलाडियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल,प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, क्रीड़ा भारती के संयोजक बलाराम विश्वकर्मा, राजेंद्र जायसवाल, पार्षद श्रीमती मथुरा चंद्रा,अनिल दिवेदी एवं गणमान्य अतिथियों ने भी खिलाडिय।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभात साहू, जुनैद आलम, लोकिता चौहान, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जगदीश यादव, विकास नामदेव, रितेश साहा, रमेश साहू, सुयश नामदेव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, नमन प्रजापति, का योगदान रहा। संचालन घनश्याम श्रीवास ने किया।

Spread the word