नाबालिग को गाड़ी चलाते पुलिस ने पकड़ा, 26 हजार की पेनल्टी

नो एंट्री में वाहन खड़ा करने पर भरने पड़े 20 हजार

कोरबा 25 जुलाई। कोरबा क्षेत्र में सडकों पर आवागमन व्यवस्था बेहतर रहे, यह काम निश्चित तौर पर पुलिस का है लेकिन इसके साथ ही वाहन चालकों को समझना होगा कि उन्हें भी नियम पालन करना है। नियम तोड़े जाने पर अब किसी प्रकार की शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। ट्रैफिक पुलिस ने हाल में ही दो मामलों में कार्रवाई की और 46000 की पेनल्टी की।

जानकारी के अनुसार अफसर के निर्देश पर शहर में कई चेकप्वाइंट बनाने के साथ अभियान को तेज किया गया है। इसके अंतर्गत कई प्रकार के पहलुओं को शामिल किया गया है और इसके हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। एक मामले में नाबालिक को पुलिस की टीम ने पकड़ा। उसके हाथ में अभिभावक के द्वारा वहां की स्टेरिंग थमा दी गई थी। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत इसे गंभीर माना गया। पुलिस ने मौके पर चालक से पूछताछ की और उसे साफ शब्दों में चेताया भी। बताया गया कि मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों से खिलवाड़ करने पर इस मामले में 26500 की पेनल्टी थोपी गई। नियम पालन के मामले में लोगों को गंभीर करने के लिए इस तरह का काम कोरबा में शुरू किया।

वही एक अन्य मामले में नो एंट्री पर भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बताया गया कि नो एंट्री जोन होली के बावजूद एक इलाके में भारी वाहन को खड़ा कर दिया गया। इस तरह व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की गई। इसके चलते सवाल खड़े हुए और व्यवस्था भी। पुलिस ने इस प्रकरण में 20 हजार की पेनल्टी ठोकी। कहा गया कि आप सभी क्षेत्रों में इसी रफ्तार से पुलिस कार्रवाई करेगी। उद्देश्य बिल्कुल साफ है कि वाहन चालक के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को हर स्तर पर जिम्मेदार बनना है ताकि उनकी वजह से नियमों पर बट्टा ना लग सके।

Spread the word