स्मार्ट मीटर की रीडिंग पर उपभोक्ताओं को संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग

वितरण कंपनी कार्यालय के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
कोरबा 21 जुलाई। दीपका कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिल के मामले में मनमानी को लेकर कार्यपालन अभियंता के नाम स्थानीय अधिकारी को ज्ञापन दिया। मांग की गई कि उपभोक्ता हित में समस्याएं हल की जाए।
वितरण कंपनी को बताया गया कि दीपका नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से बिजली व्यवस्था अव्यवस्थित बनी हुई है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल की कमी, वार्डों में नीचे लटकते बिजली तार, लाइनमैनों की कमी, लगातार बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना अधिक आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। दिलीप सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग और बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर गलत बिलों में सुधार किया जाए। साथ ही नए बिजली कनेक्शन देने में हो रही देरी और कथित अनियमितताओं पर रोक लगाते हुए उपभोक्ताओं को समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, तनवीर अहमद, रजनीश तिवारी, सूरज दास मानिकपुरी, विशाल शुक्ला, रामकुमार कंवर, हर्षित देवी, केदार सिंह, अविनाश यादव, कमलेश जायसवाल, रामजय सिंह, आकाश साहू, कुलदीप तिवारी, हरिनारायण यादव, भरत मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, बालेंद्र सिंह, देवेंद्र खरे, सोनू गुप्ता, फयाज अंसारी, सद्दाम हुसैन, विक्की राज, खगेश बरेठ, पिंटू प्रजापति, नवरत्न देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
