राखी ने जीती स्पर्धा, मंदाकिनी ने पहनाया ताज

कोरबा 20 जुलाई। ब्राइडल कॉम्पिटिशन में कोरबा जिले की दीपका की राखी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 40 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से दीपका सहित पूरे कोरबा जिले में खुशी का माहौल है।
राखी सिंह अपनी आकर्षक प्रस्तुति, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर बेहतरीन अभिव्यक्ति के दम पर निर्णायक मंडल का दिल जीतने में सफल रहीं। कड़े मुकाबले के बाद उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। विजेता बनने पर बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने हाथों से उन्हें सम्मानित किया, जिससे यह पल उनके लिए और भी यादगार बन गया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंचीय कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक एवं गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
राखी सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि पूरे परिवार की है। उन्होंने अभ्यास तैयारी और आत्मविश्वास बनाए रखने में पूरा साथ दिया, जिससे वे बिना किसी दबाव के मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकीं। राखी सिंह ने विश्वास के साथ कहा कि यदि पति का साथ न मिलता, तो इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर करने की प्रेरणा देगा।
