मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से मरीज की दुपहिया पार

कोरबा 19 जुलाई। यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित वाहन पार्किंग में खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। गंभीर बात यह रही कि वाहन मालिक के अनुसार पार्किंग संचालक ने चोरी की घटना के बाद पार्किंग पर्ची वापस लेकर फाड़ दी। सिविल लाइन थाना रामपुर में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के पास दर्ज कराई यही प्राथमिकी में कहा गया कि ग्राम खिसोरा, बलौदा निवासी पंकज अहिर ने 17 जुलाई की रात करीब 8.30 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर क्रमांक ष्टत्र-11-क्चत्र-0476 को जिला अस्पताल के 100 बेड परिसर स्थित वाहन स्टैंड में खड़ा किया था। पार्किंग शुल्क लेकर उसे पर्ची भी दी गई। इलाज संबंधी कार्य से लौटने पर बाइक स्टैंड से गायब मिली। शिकायत में दर्ज है कि घटना की जानकारी देने पर पार्किंग संचालक ने वाहन की पार्किंग पर्ची अपने पास लेकर फाड़ दी। कहा जा रहा है कि जब वाहन शुल्क लेकर पार्किंग में खड़ा कराया गया था तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी।

यदि पार्किंग परिसर से ही वाहन चोरी हो जाए और उसके बाद पार्किंग पर्ची भी नष्ट कर दी जाए, तो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है। पंकज अहिर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बाइक चोरी की घटना में पार्किंग व्यवस्था और ठेका संचालक की भूमिका क्या रही, पुलिस इसी पहलू पर जांच करेगी।

Spread the word