ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने पर मॉल, बस स्टैंड व निहारिका क्षेत्र में कई गाडियां उठाई पुलिस ने

कोरबा 15 जुलाई। हर हाल में शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए तो पुलिस कमिटमेंट जाता है और इस पर काम कर रही है। पेट्रोलिंग के साथ पिछली रात तीन क्षेत्रों में व्यवस्था बिगडने पर कई गाडियां ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से उठवा ली। संबंधित मामलों में पेनल्टी की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह एक्शन लिया गया। पावर हाउस रोड स्थित पाम मॉल के सामने पुलिस ने कई दुपहिया गाडियों को क्रेन से उठाया। निर्धारित क्षेत्र के बाहर इन्हें रखे जाने के कारण आवागमन पर असर पड़ा और लोग परेशान हुए। इसी तरह पुराना बस स्टैंड और निहारिका क्षेत्र में भी पुलिस पार्टी ने पहुंचकर अभियान चलाया। यहां दुकानों के बाहर सडक का काफी लोगों ने अपनी गाडियों के जरिए बाधित किया। ऐसे भी आना करने वाले लोगों के सामने समस्याएं खड़ी हुई और परेशानी को दूर करने के लिए लगातार हॉर्न का उपयोग करना पड़ा। इससे जन सामान्य के सामने मुश्किलें हुई। खबर होने पर पुलिस की टीम ने इस इलाके पर नजर डाली और फौरन कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान को लगातार इंप्लीमेंट किया जाना है। कुल मिलाकर कोशिश यही है कि किसी भी तरीके से लोगों के भीतर ट्रैफिक सेल्स अच्छी प्रकार से समझ आए।

Spread the word