लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

कोरबा 14 जुलाई। लायनवादी परंपरानुसार 12 जुलाई दिन रविवार को होटल कावेरी डी.डी.एम.स्कूल रोड कोरबा परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक के मुख्य आतिथ्य में सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एवं क्लब मार्गदर्शक पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमेन लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित थे। रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल बतौर शपथ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने की।

शपथ पश्चात् क्लब के नये अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने गान गेबल देकर क्लब की बागडोर सौंपी। इसके बाद नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सदन को आभार प्रकट करते हुये आश्वासन दिया कि वे क्लब की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये लायंस डिस्ट्रिक्ट में क्लब को एक नया कीर्तिमान दिलाने पूरी ऊर्जा के साथ टीमभावना के साथ प्रयास करेंगे और पीडिजी पीएमजेएफ लायन डा. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा कार्यो में अग्रणी रहा है।

इसी क्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन प्रेमप्रकाश शर्मा व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल ने क्लब की नयी कार्यकारिणी को बधाईयाँ देते हुये डिस्ट्रिक्ट की कार्य योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद क्लब मार्गदर्शक पीएमजऐफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि हमारे क्लब द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किये जाते हैं। इस वर्ष भी क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य कर क्लब को जोन, रीजन व डिस्ट्रिक्ट में नया स्थान प्रदान करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। मुख्य अतिथि प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के कई सेवा कार्यो में मैं स्वयं उपस्थित रहा हुे।

इस क्लब में मैं इतने बार आया हूँ कि मुझे यह क्लब मेरा होम क्लब लगने लगा है। कोरबा गुरूकुल क्लब के सेवा कार्यों और स्थायी सेवा गतिविधि से आज पूरा डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल भी परिचित है। डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा क्लबों मे से एक क्लब कोरबा गुरूकुल है, जो कि अपनी स्थायी सेवा गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के नयी कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष कुमार अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, संचालक मंडल सदस्यों में लायन खुशबू अग्रवाल, लायन नूतन राजवाड़े, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व लायन विकास अग्रवाल ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।

उक्त कार्यक्रम में लायन प्रेमलता अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन विनीता गुप्ता, लायन नूतन राजवाड़े, लायन पार्वती दास, लायंस क्लब चांपा से लायन संतोष सोनी, लायंस क्लब कटघोरा छुरी से लायन अजय धनोदिया अपने क्लब टीम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरीमा और भव्यता देखकर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक अभिभूत हुए।

Spread the word