बिना बताए आश्रम से निकले दो छात्र, लमना के पास मिले भटकते

कोरबा 14 जुलाई। जिले के केंदई स्थित आश्रम से दो बच्चे सोमवार दोपहर बिना किसी को बताए निकल गए थे। दोनों बच्चे पैदल अपने-अपने घर जाने के लिए आश्रम से रवाना हो गए और काफी दूर लमना क्षेत्र तक पहुंच गए। शाम के समय राहगीरों द्वारा दो बच्चों के भटकते हुए पैदल जाने की सूचना मिलने पर डायल 112 और बांगो पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बाद में परिजनों को सूचना देकर उन्हें बुलाया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

छात्र हिरा कोर्राम, पिता रंजीत कोर्राम, निवासी तनेरा, कक्षा छठवीं वहीं दूसरा छात्र दुर्गेश आयाम, पिता सहसराम आयाम, निवासी मेरई, कक्षा सातवीं का छात्र है। दोनों छात्र दोपहर लगभग एक बजे ख़ाना खाने के बाद केंदई आश्रम से बिना किसी को बताए निकल पड़े। पैदल ही अपने घर की ओर जाने लगे। इसी दौरान शाम को बांगो कोबरा 2 डायल 112 को सूचना मिली कि दो नाबालिग बच्चे पैदल भटकते हुए कहीं जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही मामला तत्काल चोटिया कोबरा 1 डायल 112 टीम को ट्रांसफर किया गया और मोके से बच्चे को अपने सुपुर्द लिया और दोंनो बच्चो को चोटिया टोल प्लाजा मे रखा गया बच्चे भूखे थे जिन्हे भोजन व बिस्किट भी खिलाये गए। साथ ही बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के पहुंचने पर दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Spread the word