सिद्धि मोबाइल शॉप में चोरी, कैमरे में कैद हुए आरोपी

कोरबा 28 जून। जिले के बरपाली स्थित सिद्धि मोबाइल शॉप में पिछली रात चोरी की घटना हो गई. ऊपर की छत को नुकसान पहुंचाने के साथ चोरों ने भीतर प्रवेश किया और मोबाइल एसेसरीज को पार कर दिया। चोरी करने वाले आरोपियों की तस्वीरें यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
दुकान के संचालक में इस घटना में लगभग एक लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया। उरगा पुलिस को इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच से पड़ताल शुरू की है। जिले में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में बाढ़ से आ गई है। तीन दिन पहले ही कोरबा के दर्री रोड में दो दुकान की शटर को नुकसान पहुंचाकर चोरों ने 60 हजार से ज्यादा का सामान पार कर दिया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
