ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए व्हाइट हाउस ने 87.6 अरब डॉलर के अतिरिक्त बजट मांगा

वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए व्हाइट हाउस ने अमरीकी संसद (कांग्रेस) से 87.6 अरब डॉलर के अतिरिक्त बजट को मंजूरी देने की मांग की है। मांगी गई राशि में से 67 अरब डॉलर रक्षा विभाग के लिए है। 21 अरब डॉलर डॉलर हथियारों, 17.30 अरब डॉलर सैन्य अभियानों के खर्च और 12.10 अरब डॉलर गोपनीय कार्यक्रमों के लिए मांगे गए हैं। प्रस्ताव को कांग्रेस से मंजूरी मिलना आसान नहीं माना जा रहा है। ट्रंप को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सीनेट पहले ही उनकी युद्ध की शक्तियों पर लगाम लगाने वाला प्रस्ताव पास कर चुकी है।

इस बीच, अमरीकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान की कुल लागत 34 से 42 अरब डॉलर के बीच रही। 2026 और 2027 के रक्षा बजट में इन अभियानों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया था। ऐसे में कांग्रेस को या तो अतिरिक्त बजट मंजूर करना होगा या फिर मौजूदा फंड से ही पैसा देगा होगा।

26.1 अरब डॉलर हथियारों पर खर्चे

रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान पर सैन्य अभियान में सबसे बड़ा खर्च हथियारों पर हुआ, जो 26.10 अरब डॉलर रहा। 13600 से अधिक हथियार दागे गए। इनमें टॉमहॉक मिसाइलें और जेएएसएसएम जैसी मिसाइलें शामिल थीं।

ईरान ने दी चेतावनी: होर्मुज में दूसरे रास्ते का इस्तेमाल खतरनाक

ईरान ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट से बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई होगी। रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि अधिकृत मार्ग के अलावा किसी और रास्ते का इस्तेमाल खतरनाक होगा। दरअसल, जहाज ओमान के तट के करीब वाले मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह रास्ता ओमान ने इंटरनेशनल मेरिटाइम ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से तैयार किया था। जहाज ईरान के नियंत्रण वाले रास्ते से नहीं गुजर रहे इसलिए कार्रवाई की बात कही गई।

Spread the word