कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया एसडीसी से पंजीकृत, योजना से लाभ लेकर प्राप्त की दिशा

कोरबा 23 जून। विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत गीतकुंवारी में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को डिस्टिक मिनिरल फाऊंडेशन योजना के अंतर्गत मूंगफली बीज निगम के माध्यम से पंजीकृत कराया गया। किसानों के द्वारा बीज का उत्पादन करके 400 बोरी मूंगफली बीज का उत्पादन करने के साथ लाभ प्राप्त किया है।
15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादक वर्ग ने इस योजना पर अमल किया और लाभ हासिल किया। कृषि विभाग के द्वारा सरकार की योजना से ऐसे कृषक समुदाय को लाभान्वित किया गया उत्पादित कृषि उपज का विक्रय किसानों ने लखनपुर में किया है। नियमित गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम डोकरीखार में राइस ग्राम क्रॉपिंग सिस्टम योजना के अंतर्गत किसानों को निशुल्क धान बीज वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर एमपी सिंह, कृषक मित्र भवन पाल सिंह कंवर, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर अमृता श्रीवास्तव, रूपाली कंवर, कृषक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इसी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर में राइस ग्राम क्रॉपिंग सिस्टम से कृषक लाभान्वित किए गए। कृषि विभाग के द्वारा उन्हें निशुल्क धान बीज उपलब्ध कराया गया। यहां पर एसएडीओ एमपी सिंह, पूर्व सरपंच विश्राम सिंह कंवर, उप सरपंच प्रहलाद सिंह कँवर, कृषक मित्र सुखनंदन कंवर और अन्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
