भीषण हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

बिलासपुर। जिले के बेलतरा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में बाइक सवार दोनों भाई आ गए।
मृतकों की पहचान संदीप रजक और प्रदीप रजक के रूप में हुई है। दोनों काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रेलर की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।
