पीएम स्वनिधि महोत्सव में केनरा बैंक के आशीष गोयल सम्मानित

कोरबा 18 जून। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला में पीएम स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को वित्तीय सेवाओं से जोडने में उल्लेखनीय योगदान के लिए केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के आशीष गोयल को महापौर मीनल चौबे द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर योजना से जुड़े हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

Spread the word