दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला: स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े, इलाके में सनसनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष Shiv Balak Singh Tomar पर कुछ हमलावरों ने स्टील रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों पैर (घुटने के नीचे) बुरी तरह टूट गए। गंभीर रूप से घायल नेता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बातचीत के बहाने बुलाकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, बालको नगर क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर का जिला पंचायत सदस्य Razzak Ali के साथ पुराना विवाद चल रहा था, जो उनके भतीजे से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मामले को सुलझाने के लिए तोमर ने रज्जाक अली से संपर्क किया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक अली ने तोमर को अपनी गाड़ी में बैठाया। लेकिन रास्ते में ही अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें गाड़ी से उतार लिया और स्टील की रॉड से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में दर्ज हो रहे बयान
घटना के बाद घायल तोमर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
इस जानलेवा हमले के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Spread the word