September 10, 2026
News

पुलिस कप्तान की बड़ी प्रशासनिक सर्जरीः तेज यादव को दर्री की कमान, हरदीबाजार भेजे गए आशीष सिंह

कोरबा 13 जून। पुलिसिंग को और अधिक धारदार बनाने के लिए कोरबा कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार देर शाम एक बड़ा आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में क्षेत्र के कई दिग्गजों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

सूत्रधार की माने तो निरीक्षक तेज यादव को दर्री जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। उनके कंधों पर अब दर्री पुलिस की छवि को और अधिक ‘तेज’ और जनता के बीच विश्वसनीय बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं निरीक्षक आशीष सिंह दर्री से हटाकर आशीष सिंह को हरदीबाजार भेजा गया है। हरदीबाजार क्षेत्र में पैर पसार रहे जुआरियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।।हाल ही में जुआरियों के शागिर्दों पर शिकंजा कसने वाले प्रमोद डडसेना को इस फेरबदल में लाइन का रास्ता दिखाया गया है। उन्हें लाइन में पदस्थ किया गया है, जो इस तबादले का सबसे चौंकाने वाला पहलू माना जा रहा है।