नहीं रहे बाबूलाल पाल, आज दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा

कोरबा 12 जून 2026। पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ संरक्षक और प्रयाग होटल कोरबा के संचालक श्री बाबूलाल पाल का बीती रात दुखद निधन हो गया।

कल रात सहसा उनकी तबियत बिगड गई थी। उन्हें उपचार के लिए तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे 67 वर्ष के थे।

स्वर्गीय बाबूलाल पाल सेवाभावी संतोष पाल और युवा अधिवक्ता अशोक पाल के पिता थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैँ। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, व्यवसायी वर्ग और अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।

स्वर्गीय पाल की अंतिम यात्रा आज शुक्रवार 12 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे, निवास स्थान पुराना बस स्टैंड गौरी शंकर मंदिर गली से स्थानीय मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

न्यूज़ एक्शन परिवार इस दुख की घड़ी में पाल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। स्वर्गीय पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

Spread the word