नई भर्ती के बजाय संविदा कर्मियों को करें नियमितः बिजली कर्मचारी जनता यूनियन

कोरबा 10 जून। बिजली क्षेत्र से जुड़ी पांच मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी संगठन जनता यूनियन के द्वारा हसदेव थर्मल पावर प्रोजेक्ट में रैली निकाली गई और कार्यपालन निदेशक को ज्ञापन दिया गया. संगठन का कहना है कि बिजली कंपनी में कर्मचारियों की कमी है इसलिए नई भर्ती के बजाय काफी समय से कम कर रहे संविदा कर्मचारियों को रेगुलर कर दिया जाए।

बिजली कर्मचारी जनता यूनियन ने अंबिकापुर के बाद 840 मेगावाट की हसदेव थर्मल पावर परियोजना में प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य झंडा बाजार के साथ इससे प्रदर्शन में शामिल हुए उन्होंने प्लांट गेट तक रैली निकाल कर अपनी मांगों की तरफ प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया। जनता यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य रूप से हम कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ-साथ संविदा कर्मचारियों को नियमित करने पर जोर दे रहे हैं। हमने तीर और मांगों के लिए बिजली कंपनी पर दबाव बनाया है. हमारा कहना है कि सीएसईबी वित्त पोषित कंपनी है इसलिए इन मांगों पर कार्रवाई होने से किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं होगा।

बिजली कर्मचारी जनता यूनियन के द्वारा इससे पहले भी कर्मचारियों के हित को लेकर अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन किए गए हैं औरउनके काफी अच्छे नतीजे आए हैं बिजली कंपनी और राज्य सरकार ने संगठन की मांगों पर कार्यवाही की है इसलिए उम्मीद है कि इस बार जो मांगे रखी गई है उनके मामले में भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

Spread the word