कोरबा 04 जून। जनपद पंचायत कोरबा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सुरेश कुमार पाण्डेय अपनी सेवा के 40 साल पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। 01 जून 2026 को जनपद पंचायत कोरबा के सभागार में श्री पाण्डेय को सम्मान समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दे कर उन्हें सम्मानित किया गया और सेवानिवृत्ति पर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

वही जनपद पंचायत अध्यक्ष बीजमोती राठिया के मुख्य आतिथ्य, उपाध्यक्ष कौशिल्या कंवर एवं सीईओ खगेश निर्मलकर के विशिष्ट आतिथ्य में बाबू सुरेश कुमार पाण्डेय के लिए सम्मान समारोह विदाई समारोह का आयोजन जनपद पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद सदस्य उषा दिनेश कुर्रे, चंद्रकांता कृष्णा राजपूत, किशन कोशले, रफीक मेमन (पप्पु), लेखाधिकारी जयश्री अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी गंगा प्रसाद वर्मा, अधिकारी महेश्वरी साव, सहायक ग्रेड-2 आर एस कंवर, सरिता सूर्यवंशी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने सुरेश कुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

अतिथियों ने सुरेश कुमार पाण्डेय को मंचस्थ कराया और उन्हें फूल मालाओं एवं बुके, शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया, अपने उद्बोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि जनपद पंचायत कोरबा से मुझे अपार स्नेह एवं अधिकारियों का भरपूर समर्थन मिला और मैंने यहां पूरे मनोवेग से अपना शानदार सेवा के 40 साल पूर्ण हंसी-खुशी के साथ पूर्ण किया। आज सेवानिवृत्ति पर मन बोझिल है, लेकिन यह शासन की सतत प्रवृत्ति है, 62 साल में सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है, लेकिन जनपद पंचायत कोरबा को जब भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उद्बोधन देते श्री पाण्डेय का गला रूंध गया और उन्होंने सभी का आभार जताया।

Spread the word