बालको टाइगर प्वाइंट में मिला युवक का शव

कोरबा 04 जून। बालको-लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट क्षेत्र में एक युवक का शव गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में किये जाने की चर्चा है। वह कोरबा के एक अधिवक्ता के रिश्तेदार बताए जा रहे है।
हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी थी। जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 02 जून की रात घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी दौरान 03 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से टाइगर प्वाइंट के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली।
