इजरायल और हिजबुल्लाह में सीजफायर पर बनी सहमति, ट्रंप के कहने पर नेतन्याहू लेबनान से वापस बुला रहें सैनिक

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता सामने आई है। लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय और वाशिंगटन स्थित लेबनानी दूतावास ने पुष्टि की है कि हिज्बुल्लाह ने इजरायल के साथ पारस्परिक रूप से हमलों को रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, वाशिंगटन स्थित लेबनान के दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हिजबुल्लाह ने शत्रुता को पारस्परिक रूप से समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसे पूरे लेबनानी क्षेत्र में लागू किया जाएगा।

लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा X पर जारी बयान में कहा गया है कि युद्धविराम के शुरुआती कदम के रूप में, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर किए जा रहे इजरायली सैन्य हमलों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इसके बदले में, ईरान हिजबुल्लाह भी इजरायल के खिलाफ अपनी सीमा पार की तमाम सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का वादा करेगा।

युद्धविराम का समर्थन

हिजबुल्लाह के सांसद हसन फदलल्लाह ने समूह के अल-मनार प्रसारक को बताया कि हिजबुल्लाह इजरायली सैनिकों की वापसी से पहले पूरे लेबनान में पूर्ण युद्धविराम का समर्थन करेगा और समूह यह देखेगा कि आने वाले दिनों में शत्रुता का अंत होता है या नहीं।

Spread the word