गुंडागर्दी कर फैलाई दहशत, शोभाराम समेत तीन आरोपी जेल दाखिल

कोरबा 29 मई। कोतवाली पुलिस ने गुंडागर्दी के मामले में शोभाराम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ में शांति भंग करने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि शोभाराम, ओमप्रकाश और सुमित साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी कोरबा के वर्तमान दो के अंतर्गत संचालित आरकेटीसी के कार्यालय में पहुंचे और सुपरवाइजर राजा पांडे से मारपीट की। संबंधित कंपनी लॉजिस्टिक क्षेत्र में काम करती है। निर्माण से भी उसका वास्ता है। यहां पर सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उसी समय आरोपी यहां पहुंचे। बिना किसी बात के उन्होंने यहां पर विवाद शुरू किया और फिर सुपरवाइजर से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बेसबॉल के अलावा लात घुसो का उपयोग किया गया। कुछ लोगों ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।

प्रबंधन की ओर से इस प्रकरण में कोतवाली थाना में शिकायत की गई इस पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोरबा जिले के ही रहने वाले हैं जो वाहन चलाने के काम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया। उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Spread the word