रिश्वत मांगते हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड

Bilaspur। Bilaspur में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। Sarkanda Police Station में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल पर आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल Shobhit Kaivartya का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपए की मांग करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल कहते सुनाई दे रहा है कि, “तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो।”

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद Rajnesh Singh ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

मामला मारपीट के एक केस से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने तीन आरोपियों को थाने में बैठाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी दी और बदले में रिश्वत मांगी।

जानकारी के मुताबिक, मारपीट जैसे जमानती मामलों में सामान्य प्रक्रिया के तहत आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ा जा सकता है। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई का दबाव बनाकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की गई। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the word