बिलासपुर: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष Rupnarayan Sinha की अचानक तबीयत बिगड़ गई।जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रूपनारायण सिन्हा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई गई।
आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और पार्टी पदाधिकारियों ने तत्काल उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
