नवविवाहिता ने लगाई फांसी, घर में फंदे पर लटका मिला शव

Korba। जिले में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घर में फंदे पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रीति उर्फ बेबी (26) के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर बस्ती में रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला का शव घर में लोहे के एंगल पर चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तीन साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया

बताया जा रहा है कि मृतका का एक तीन साल का बेटा भी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Spread the word