भारत और इटली के रिश्ते अब और मजबूत होंगे: नरेन्द्र मोदी

रोग (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को राजधानी रोम में एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मोदी-मेलोनी की यह मुलाकात काफी चर्चा में रही। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब और मजबूत होंगे। पीएम ने कहा कि भारत और इटली दोनों मानते हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा है। आतंक की फंडिंग रोकने के लिए दोनों देशों की साझा पहल दुनिया के सामने एक मजबूत उदाहरण है। दोनों देशों ने अपने संबंधों को स्पेशल -स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का फैसला किया है। पीएम – मोदी ने बताया कि रोम को -दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ (कभी – न खत्म होने वाला शहर) कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह -जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल को स्वागत किया। पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया।

इस दौरान ही इटली की पीएम मेलोनी ने कहा कि दोनों देश यानी भारत- और इटली अब तक के इतिहास के किसी भी समय की तुलना में आज ज्यादा करीब आ गए हैं। मेलोनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के सामने ही हिंदी के शब्दों का भी प्रयोग किया और एक चर्चित कहावत भी सुनाई। पीएम मेलोनी ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। मेलोनी ने कहा कि भारत में एक शब्द बहुत खास है ‘परिश्रम’, जिसका मतलब है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण। यह शब्द भारत में अकसर इस्तेमाल किया जाता है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

Spread the word