स्थानीय लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाकर ठेका कंपनी का काम बंद कराया

कोरबा 15 मई। जिले की एसईसीएल कोयला खदानों में स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार देने का आरोप लगातार लगता रहा है,इसके अलावा एच पी सी रेट नहीं देना, 8 घंटे का बजाय 12 घंटे काम लेते हुए कामगारों के शोषण जैसे अनेकों आरोप ठेका कंपनियों पर लगते रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ( अधिवक्ता) ने आज भूविस्थापितों के साथ मिलकर गेवरा खदान में एक ठेका कंपनी का काम रुकवा दिया। इससे पहले उन्होंने एस. ई. सी. एल. गेवरा प्रबन्धन को स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ठेका कंपनी के काम बंद करने की सूचना पत्र के माध्यम से दी थी और कहा था कि क्षेत्रीय बेरोजगारों की उपेक्षा कर कंपनी द्वारा बाहरी लोगों को रोजगार दी जा रही है। वहीं कंपनी में कोयला उत्खनन कार्य में लगे ड्राइवर को सरकार द्वारा निर्धारित एचपीसी रेट नहीं दिया जा रहा है। साथ ही अन्य कर्मचारियों को कम पेमेंट देकर 12 घंटा काम लेकर शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। उन्होंने समस्या की तत्काल निराकरण करने की मांग की थी। नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

Spread the word